Skip to content
Home Poetry “अपनी संस्कृति का ही पालन करो ना, मुझसे जरा भी मत डरो ना” – करोना

“अपनी संस्कृति का ही पालन करो ना, मुझसे जरा भी मत डरो ना” – करोना

Table of Contents

राम युग में दूध मिला
और कृष्ण युग में घी
कोरोना युग में काढा मिले
डिस्टेंस बना कर पी

जब दुनिया लेके बैठी है
बड़े-बड़े परमाणु
पर ठोक गया सबको एक
छोटा सा विषाणु

कल रात सपने में
आया कोरोना
उसे देख जो मैं डरी 
और शुरू किया रोना
तो, मुस्कुरा  के
वह बोला

मुझसे मत डरो ना
कितनी अच्छी है वो
तुम्हारी संस्कृति

न चूमते, न गले लगाते
दोनों हाथ जोड़कर
तुम राम राम करते
वही करो ना
मुझसे मत डरो ना |

कहाँ से सीखा तुमने
रूम स्प्रे, बॉडी स्प्रे
पहले तो तुम धूप, दीप
कपूर, अगरबत्ती जलाते थे
तो वही करो ना
मुझसे बिल्कुल भी मत डरो ना

शुरू से तुम्हें
सिखाया गया
अच्छे से हाथ-पैर
धोकर घर में घुसो
मत भूलो
अपनी संस्कृति
वही करो ना
मुझसे बिल्कुल मत डरो ना

सादा भोजन
उच्च विचार
यही तो हैं
तेरे संस्कार

उन्हें छोड़
जंक फूड
फ़ास्ट फूड के
चक्कर में मत पड़ो ना
मुझसे बिल्कुल भी मत डरो ना

शुरू से ही
पशु-पक्षियों को
पाला-पोसा, प्यार दिया
रक्षण किया
तुम्हारी संस्कृति ने
तो अब उनका भक्षण मत करो ना
मुझसे ज़रा भी मत डरो ना

कल रात सपने में
आया कोरोना
बोला
अपनी संस्कृति का ही पालन करो ना
मुझसे जरा-सा भी मत डरो ना |

Share Post:

Latest Posts

Categories

Related Posts

कड़वी लेकिन जरूरी सच्चाई: उन रिश्तों से मुक्ति पाओ जो तुम्हारी आत्मा को खाली कर देते हैं

आज एक कड़वी लेकिन बेहद जरूरी सच्चाई की बात करते हैं। उठाकर फेंक दो उन रिश्तों को जो रोज तुम्हारी आत्मा को चोट पहुंचाते हैं। जो तुम्हारी मुस्कान देखकर अंदर से जलते हैं। जो तुम्हारी सच्चाई से असहज हो जाते हैं। जो तुम्हारी शांति को देखकर बेचैन हो उठते हैं।

Read More »
New Year 2026 Kanha

2026 नया साल, नए सपने, नई उम्मीदें! 💫

New Year 2026: नई शुरुआत में चलिए एक गहरा और खूबसूरत संकल्प लें — सच्चे सम्मान का संकल्प। सम्मान क्या है? सम्मान यानी लोगों को बिना कुछ कहे पूरी तरह मान लेना। हमें लगे कि ये गलत है, फिर भी उन्हें जैसा है वैसा ही स्वीकार कर लें। किसी पर

Read More »